30 मार्च 2015 - 17:30
यमन पर सऊदी हमला मध्यपूर्व की नई आस्दी।

संयुक्त राष्ट्र में मानवीय सहायता गतिविधियों के कोऑर्डिनेटर यूहांस वान दर क्लाव ने कहा है कि यमन में सऊदी आक्रामकता से दसियों लाख लोगों को जिन्हें सहायता की जरूरत है मदद नहीं पहुँच पाएगी।

अबनाः संयुक्त राष्ट्र में मानवीय सहायता गतिविधियों के कोऑर्डिनेटर यूहांस वान दर क्लाव ने कहा है कि यमन में सऊदी आक्रामकता से दसियों लाख लोगों को जिन्हें सहायता की जरूरत है मदद नहीं पहुँच पाएगी। यूहांस ने एक बयान में कहा है कि यमन की जनता को इस समय इंसान दोस्ताना सहायता की गंभीर आवश्यकता है और यमन की जनता को इस वर्ष में सहायता पहुंचाने के लिए 747 मिलियन डॉलर से अधिक पूंजी की आवश्यकता है।
यमन में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ने कहा है कि पिछले साल हिंसा में वृद्धि हुई है और इससे स्कूलों, चिकित्सा केन्द्र और मस्जिदें तथा दूसरी महत्वपूर्ण चीज़ें नष्ट हुई हैं यूहांस ने कहा कि यमन में पिछले साल से जारी अशांति में लगभग एक लाख से अधिक लोग बेघर हुये हैं।